सरायकेला:पत्नी के साथ नदी स्नान करने गया था,विवाद में सनकी पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी,आरोपी पति गिरफ्तार

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में टेंटोपोसी के गोहिरा गांव में आपसी विवाद में सनकी पति सुधीर महतो ने शराब के नशे में पत्नी पुष्पा महतो की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ये घटना बुधवार की बताई जा रही है।बताया गया कि किसी राहगीर ने इस घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को बुधवार देर शाम में दी थी।इसके बाद ग्रामीणो के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी।पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार,मानसिक तौर पर बीमार शराबी पति सुधीर महतो ने अपनी पत्नी पुष्पा महतो की निर्मम हत्या कर दी।आरोपी में भाई बबलू महतो ने बताया कि बुधवार की दोपहर को उसका भाई सुधीर महतो अपनी पत्नी के साथ नदी में स्नान करने गया था,जहां किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया था।यहीं सनकी पति सुधीर ने नदी किनारे पड़े पत्थर से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

इसी दौरान एक राहगीर ने इस घटना को देखा और इसकी जानकारी गांव आकर हत्या के आरोपी सुधीर महतो के पिता को देर शाम को दी।इसके बाद पंचायत के मुखिया के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों मो सौंप दिया है।पुलिस ने आरोपी सुधीर महतो को गिरफ्तार कर लिया।मृतका पुष्पा महतो का मायका कंचनटांड़ (सिनी) है। वर्ष 2009 में सुधीर महतो के साथ उसकी शादी हुई थी।इनका एक 12 साल की लड़की तथा 10 साल का लड़का है।