जमशेदपुर:तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया,उसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया,पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा,डीसी ने लोगों को समझाया

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर में बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ है।हंगामा इस कदर बढ़ गई थी कि पुलिस को हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने धतकीडीह मेडिकल बस्ती में दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। बस्ती के युवकों ने कार का पीछा किया। इस दौरान कार जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के समीप रहने रहने वाले एक घर में प्रवेश कर गई।उसके बाद आक्रोशित लोग मकान मालिक से कार

चालक को बाहर निकालने की मांग करने लगे। चालक के बाहर नहीं आने पर भीड़ ने घर पर पथराव कर दिया। इसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं सूचना पाकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से बात की। पूरे मामले में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार को हर्ष मुखर्जी नाम का युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह कार लेकर अपने चाचा राहुल मुखर्जी के घर में प्रवेश कर गया। घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उपायुक्त सूरज कुमार और एसएसपी डॉ तमिल वाणन मातहत अधिकारियों के साथ दोपहिया वाहनों से शहर की गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दोनों को घटना की जानकारी मिली। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।डीसी सूरज कुमार ने घायलों का हाल जानने के लिए एडीएम नंदकिशोर लाल को टीएमएच भेजा। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई गई।

इधर मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बिष्टुपुर पुलिस व पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। हालत को संभालने के लिए पुलिस ने हंगामा कर रहे उग्र भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। लाठी चार्ज के बाद बस्ती के लोग और आक्रोशित हो गए। गुजराती सनातन समाज की ओर से जाने वाली सड़क को जाम कर किया। यहां करीब एक घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया।

www.aapkilathi.com