हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सतीश प्रधान यूपी से गिरफ्तार,कई अपराधी अब भी फरार

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में हिंदू नेता कमलदेव गिरी की हत्या मामले के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी सतीश प्रधान को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मुख्य आरोपी सतीश को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया है।सतीश ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है आपसी रंजिश के वजह से कमलदेव गिरी की हत्या की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले एसआईटी ने हत्याकांड का 21 नवंबर को खुलासा करते हुए दो आरोपियों मंडल साई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्टू और मतिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया गया था।

कमलदेव गिरी की 12 नवंबर को बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर द्वारा बनाई गई टीम बलिया पहुंची।यहां मुख्य आरोपी सतीश प्रधान के होने की सूचना मिली थी।तीन दिन से चाईबासा पुलिस बलिया पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी थी।अपराधी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दो बार वह पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला था।इसी दौरान पुलिस ने उसे मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कमलदेव गिरी हत्या के बाद शहर में चार दिनों तक दुकानें बंद थी।तनाव की स्थिति बनी हुई थी।हत्या के बाद दो गुटों में झड़प भी हुई थी।