राजस्व कर्मचारी ने दाखिल-खारिज करने के एवज में मांगा घूस,एसीबी ने 15 हजार घूस लेते दबोचा….

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के हंटरगंज में एसीबी हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया।दाखिल-खारिज करने के एवज में राजस्व कर्मचारी 25 हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित लोकेश ने रिश्वत देने की जगह एसीबी से इसकी शिकायत की। शिकायत दर्ज कराने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने अपने स्तर से मामले की जांच की। जांच में ये मामला सही पाया गया।इसके बाद जाल बिछाकर राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी। चतरा जिले के हंटरगंज अंचल अंतर्गत हल्का नंबर 11 के राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को 15000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी हजारीबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को जोरी स्थित कार्यालय में की गयी।

राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे ग्राम पंचायत सलैया के पोस्तिया निवासी लोकेश कुमार (पिता अर्जुन यादव) से भूमि की दाखिल खारिज करवाने के नाम पर 25000 रुपये घूस की मांग कर रहा था।प्रथम किस्त के रूप में आज शुक्रवार को 15000 रुपये बतौर रिश्वत ले रहा था।इस रकम को लेते ही एसीबी हजारीबाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पीड़ित लोकेश कुमार यादव गरीब परिवार का है। जमीन की दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे के पास 3 महीने से लगातार आना-जाना कर रहा था, लेकिन राजस्व कर्मचारी के अड़ियल रवैये के कारण मजबूर होकर लोकेश को एसीबी में मामला दर्ज कराना पड़ा।शिकायत दर्ज कराने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने अपने स्तर से मामले की जांच की। जांच में ये मामला सही पाया गया।इसके बाद जाल बिछाकर राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी। एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।