Ranchi:गाँजा और कोरेक्स पीने से मना किया तो गोली मारकर किया घायल,7 आरोपी गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात सुनील राम को गोली मारकर घायल करने के मामले का खुलासा कर लिया है।बताया जा रहा है कि सुनील ने अपराधियों द्वारा गांजा व कोरेक्स पीने के ऑफर को ठुकरा दिया। इस वजह से अपराधियों ने सुनील को पहले पीटा, फिर गोली मारकर घायल दिया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुमित तिवारी उर्फ मिनी तिवारी,लक्ष्मण उरांव, आर्यण पासवान उर्फ गोलू, उज्ज्वल कुमार पासवान, रोहित कुमार, रोशन कुमार झा और राम कुमार सिंह उर्फ बब्लू शामिल हैं। सभी कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते 18 जनवरी को देर शाम सात बजे सुनील गाय बांधने के लिए कांके के बोड़ेया स्थित खटाल गए थे। उस मैदान में सभी अपराधी भी मौजूद थे। सुमित ने सुनील को गांजा और कोरेक्स पीने का ऑफर दिया। लेकिन सुनील ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उन पर टूट पड़े। पहले उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद सुमित ने कमर से पिस्टल निकालकर तीन गोली चलायी। एक गोली सुनील के कमर में लगी।

उसके बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली और तीन खोखा भी बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ़्तार सभी अपराधियों को गुरुवार को जेल भेज दिया है।