राँची के युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या,एक अन्य युवक घायल,पुलिस जांच में जुटी है

हजारीबाग।झारखण्ड में हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के बीच गुरुवार की शाम करीब छह बजे बाप ने बेटे और अपने दोस्त को गोली मरवा दिया। इसमें दोस्त की मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान राँची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई।वहीं पुत्र सीतागढ़ा निवासी 18 वर्षीय महेंद्र हेमरोम है।दोनों को अरविंद हेमरोम के ऊपर गोली मरवाने का आरोप है।

इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति जुआरी है। पति का राँची के दोस्त के साथ रकम लेनदेन को लेकर विवाद था। दोस्त ने जब विरोध किया, तो उसने दुश्मनी पाल ली। उसके बाद उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था।उसके बाद उसके गोली मारकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बेटे के सीने में गोली लगी है, जिसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।किरण देवी ने यह भी बताया कि उसके पति उसे और बेटे को परेशान और मारपीट करता था।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।मामला इचाक थाना में दर्ज की गई है।पुलिस को जानकारी देती आरोपी की पत्नी