Ranchi:जेल में बंद कैदी ने अस्तुरा से गला रेतकर किया आत्महत्या का प्रयास….रिम्स में भर्ती…

राँची।बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया है। यह घटना गुरुवार की है।बताया जाता है कि ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल में बंद जवाहर लाल बानरा ने नाई के अस्तुरा से खुद का गला रेत लिया। आनन-फानन में जेल प्रबंधन के द्वारा उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स भेजा गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जेल में बंद अन्य कैदियों ने बताया कि जवाहर कल रात से ही बेचैन था। गुरुवार की सुबह जेल परिसर में जहां कैदियों का बाल दाढ़ी बनाया जाता है वहीं पर जवाहर दौड़ते दौड़ते आया और नाई के अस्तुरा से खुद का गला रेत लिया।

सप्ताह भर पहले पुलिस ने भेजा था जेल

बता दें जवाहर लाल उर्फ करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर नौ जुलाई को जेल भेजा था।जेल में वह 12 डी वार्ड में बंद था। जवाहर लाल का रिम्स के ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ आरके चौधरी की देखरेख में इलाज चल रहा है।उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।