बेटी की बीमारी से निराश पिता ने दी जान,छोड़ा सुसाइड नोट,कहा इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार

राँची।राजधानी राँची में एक निराश पिता ने अपनी बेटी की बीमारी की वजह से बुधवार की सुबह खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम सपन कुमार राउत (31) है। वह मूल रूप से उड़ीसा के संबलपुर का रहने वाला है।राँची में वह पुंदाग ओपी स्थित लाजपत नगर में किराए के मकान में रहता था। सपन ने बेडशीट से पंखे में लटकर फ़ांसी लगा लिया था।सपन PGCIL,RANCHI में टेक्निशन के रूप में कार्यरत थे ।

बताया जाता है कि मकान मालिक ने जब 10 बजे तक दरबाजा बंद देखा तो आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आया फिर फोन किया फोन भी रिसीव नहीं करने पर मकान मालिक को कुछ गड़बड़ लगा।उसके बाद मकान मालिक ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर ओपी प्रभारी विवेक कुमार दलबल के साढ़ घटना स्थल पर पहुँचे।पहुँचकर पहले दरबाजा तोड़ा तो देखा पंखे से लटका पड़ा था।छानबीन किया तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसकी बेटी बीमार रहती है। जिसकी वजह से वह परेशान है। उसके इलाज के लिए वह कुछ नहीं कर पा रहा है। इसलिए निराश होकर वह खुदकुशी कर रहा है। खुदकुशी के लिए वह खुद जिम्मेदार है। उसने अपने सभी रिश्तेदार, पत्नी, माता पिता से इसके लिए माफी मांगी है। घटना के वक्त उसकी पत्नी और बेटी उड़ीसा गए हुए थे। पुलिस ने उसके घर वालों को इस बात की जानकारी दे दी है कि सपन ने खुदकुशी कर ली है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रिम्स में सुरक्षित रखवाया।सूचना मिलने के बाद ओड़िसा से परिजन राँची के लिए निकल गए।देर शाम राँची पहुँच गए है।