खिलाड़ियों राँचीवासियों से की मतदान की अपील

मतदाता जागरुकता के लिए मैत्री महिला हाॅकी मैच का आयोजन

स्वीप के तहत किया गया मैच का आयोजन

Ranchi:स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हेतु रांची के मोरहाबादी स्थित हाॅकी स्टेडियम में मैत्री महिला मैच का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और रांचीवासियों से मतदान की अपील की।

मैच जयपाल सिंह इलेवन और ध्यानचंद इलेवन के बीच खेला गया। जयपाल सिंह इलेवन ने 3 गोल दागकर जीत हासिल की। जयपाल सिंह इलेवन की कप्तान असुंता लकड़ा थीं, जो भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं। जबकि ध्यानचंद इलेवन की कप्तानी सुमराई टेटे कर रही थीं जो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई कर चुकी हैं।

विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैत्री मैच में हिस्सा लेने पहुंची पूर्व भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों को भी वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री नरेंद्र सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित सभी दर्शकों खिलाड़ियों एवं हिस्सा लेने पहुंचे जिला स्तर के पदाधिकारियों ने रांची वासियों से 7 और 12 दिसंबर को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की