Ranchi:तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा,धरने पर बैठे झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के सैकड़ों कर्मचारी

राँची।झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के करीब 300 से ऊपर कर्मी काम छोड़कर सोमवार से धरने पर बैठ गए हैं।तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।बताया गया कि छठ और दीपावली जैसे त्योहार भी बिना वेतन के ही गुजर गए।अब जब तक इन्हें वेतन नहीं मिलेगा ये अपने काम पर नहीं लौटेंगे।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि जैक में वित्त पदाधिकारी, शैक्षणिक पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी,पेंशन वेतन भोगी कर्मिचारी,नियमित कर्मचारी,आकस्मिक और दैनिक कर्मचारी के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मचारी तक को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।

वहीं कर्मचारियों ने बताया कि अगले महीने से मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। सभी कर्मचारी परीक्षा के आयोजन में लगे हुए हैं। इसके बाद भी वेतन नहीं मिलने से उनका मनोबल गिर रहा है।कर्मचारियों ने बताया कि उनके परिवार के सामने आर्थिक तंगी है। इसके बाद भी वे काम करने पर मजबूर हैं। वे हर जगह पत्र लिख चुके हैं लेकिन कहीं भी समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है।

बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए अध्यक्ष का अनुमोदन जरूरी है। बिना उनके अनुमोदन के इन्हें वेतन नहीं मिल सकती है। लेकिन 14 सितंबर से JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली है। उनकी नियुक्ति किए बिना इनका वेतन संभव नहीं है।

इधर शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के फॉर्म भरने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक का कार्य जैक सेक्रटरी को पावर देकर करा लिया गया। लेकिन इस मामले में जैक सेक्रेटरी के भी हाथ बंधे हुए हैं। उनके पास फाइनांशियल पावर नहीं होता है।