Ranchi:युवती का आरोप-छेड़ रहा था और अगवा का भी किया प्रयास, स्थानीय लोगो ने आरोपी को दबोचा..आरोपी ने कहा-गलत आरोप लगाया जा रहा…

 

राँची।राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी और अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है।इस संबंध में करम टोली निवासी 23 वर्षीय युवती के बयान पर लालपुर थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले का आरोपी पकड़ा गया।पीड़िता ने बताया कि 22 मई को करीब तीन बजे वह डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर, मोरहाबादी से अपने घर लौट रही थी।इसी दौरान प्रोफेसर कॉलोनी, करम टोली के पास एक युवक पीछे से आया और जबरदस्ती छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया तथा उसे अगवा करने का प्रयास किया। घटना के दौरान युवती के शोर मचाने पर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।स्थानीय लोगो ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम विनय, निवासी केलंग, थाना खड़क, जिला भिवानी (हरियाणा) का बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-11 राजरिफ में कार्यरत है।

error: Content is protected !!