Ranchi:नकली पिस्टल का भय दिखाकर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

राँची। नकली पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को चुटिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त लोअर बाजार थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद साहिल और मोहम्मद सोहेल हैं। दोनों ने 14 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे कडरू पुल टोली निवासी राजीव पूर्ति को नकली पिस्टल के बल पर लूटा था। घटना के संबंध में राजीव पूर्ति ने बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट्स से 14 जनवरी की रात काम कर घर जा रहा था। इसी दौरान दोनों अभियुक्त उसके पास आए और पिस्टल सटा दिया। फिर पिस्टल सटाकर पैसे और मोबाइल देने के लिए कहा।डर से राजीव पूर्ति ने पॉकेट से ₹500 और अपना मोबाइल उन्हें दे दिया। पैसे लेने के बाद दोनों अभियुक्त भागने लगे। यह देख राजीव पूर्ति ने पास में खड़े अपने दोस्तों को जाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोस्तों ने दोनों अभियुक्तों को खदेड़ा। करीब 10 संख्या में युवक दोनों को खदेड़ रहे थे। यह देख दोनों अभियुक्त मुंडा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनो डर से घुस गए और बाथरूम में जाकर बंद हो गए। इसके बाद खदेड़ रहे युवकों ने पुलिस को सूचना दी। फिर चुटिया थाना पुलिस पहुंचकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने एक नकली पिस्टल, लूट की मोबाइल और ₹500 बरामद किए। दोनों को कोविड-जांच बाद जेल भेज दिया गया।