Ranchi:अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण:राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से कुल 51 हजार एक रुपए का चेक दिया है।

राँची।अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है।दान एकत्रित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है। झारखण्ड में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपने अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से कुल 51 हजार एक रुपए का चेक दिया है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाहक राकेश लाल कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि संगठन से जुड़े लोग घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के तहत दान देने का आग्रह करेंगे। 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा।

इधर चुटिया क्षेत्र में भी अभियान का शुभारंभ हुआ

चुटिया क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण महाअभियान की शुरुआत विधिवत रूप किया गया।आज चुटिया में शुभारम्भ महाराज गोकुल दास के कर कमलों द्वारा किया गया।समाजसेवी कैलाश केशरी ने 50 हजार का सहयोग किया है।