Ranchi:आर्थिक तंगी परेशान युवक ने लगाई फांसी,पत्नी मायके गई थी,बच्चे स्कूल…

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल बाजार के समीप रहने वाले अनुज तिर्की उम्र 33 , पिता स्वर्गीय मंगना तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी,जबकि बच्चे स्कूल गए थे।स्कूल से बच्चे लौटे तो देखा घर का दरवाज़ा अंदर से बंद था।खिड़की से देखा तो अनुज ने एस्बेस्टस के पाइप में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली।बच्चों की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की सहायता से छत का एस्बेस्टस हटाकर दरवाजा खोला जिसके बाद शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक के भाई शंकर मिंज के बयान पर यूडी केस दर्ज हुआ है।शंकर ने बताया अनुज आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह हाइटेंशन मैदान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की पल्सर 220 बाइक के साथ सुजल केरकेट्टा पिता संजय केरकेट्टा, चेतन टोली अरगोड़ा निवासी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में बाइक से संबंधित कागज़ात मांगे गए जिसे युवक ने नहीं दिखाया।बाइक का सत्यापन एवं पूछताछ में बाइक चोरी की निकलीं जो चुटिया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।जिसकी चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है।

error: Content is protected !!