Ranchi:महिला का शव फंदे से लटका मिला,पिता ने दामाद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया,पुलिस ने दामाद को हिरासत में लिया है

राँची।जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कोनकी गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता अनवरी परवीन का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव देर रात मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची और पिठोरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।इधर मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप लगाया है।घटना को लेकर महिला के पिता खातिबुल अंसारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो साल पहले प्रेम प्रसंग में उनकी बेटी की शादी गांव के ही एनामुल अंसारी के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से एनामुल लगातार मोटरसाइकिल सहित दहेज की मांग कर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा।पिछले साल लड़की के पिता ने कुछ समय मांगा था लेकिन लॉकडाउन के कारण दहेज देने में असमर्थ रहा। फिर से कुछ दिन का और समय मांगा इस बीच यह घटना घट गई। खातिबुल अंसारी ने अपने दामाद पर बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस मामला की छानबीन कर रहा है। इधर, विवाहिता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस एनामुल अंसारी को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आयी है। सभी तथ्यों को लेकर छानबीन जारी है। अनवरी परवीन का डेढ़ साल का एक बेटा भी है।