Ranchi:एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड…जुआ खेलाने औऱ पैसा लेकर ब्राउन शुगर की बिक्री कराने का आराेप लगाकर साेशल मीडिया में वीडियाे वायरल हुआ था…

राँची।राजधानी राँची में जुआ खेलाने और पैसा लेकर ब्राउन शुगर की बिक्री कराने का आराेप लगाकर साेशल मीडिया में वीडियाे वायरल मामले में राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार काे बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने 5 पुलिसकर्मियाें काे सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी का नाम दिलीप कुमार,आरिफ,सयूब अंसारी,निरंजन कुमार अन्य है। इनके खिलाफ एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बता दें शुक्रवार काे साेशल मीडिया में पुलिसकर्मियाें का वीडियाे वायरल हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी जुआ खेलाने के एवज में पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा था। वहीं एक महिला भी ब्राउन शुगर बिक्री करने के एवज में टाईगर जवान द्वारा पैसा मांगे जाने का आराेप लगाई थी।मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद कारवाई करते हुए एक एएसआई सहित पाँच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।सभी पुलिसकर्मी टाइगर मोबाइल और पीसीआर में तैनात थे।

राजधानी राँची में कुछ पुलिस वाले कि हरकत से महकमे की बदनामी… पुलिसकर्मी ही खेला रहे जुआ, पैसा लेकर बेचवा रहा ब्राउन शुगर…!

error: Content is protected !!