Ranchi:राजा की हत्या टीपीसी उग्रवादियों ने की थी,एरिया कमांडर गिरफ्तार,जला हुआ बाइक बरामद…

–अपहरण के बाद की गई थी हत्या,शव को जलाकर जंगल में गाड़ दिया,शव की खोजबीन में पुलिस लगी है।जला हुआ बाइक बरामद….

राँची।राँची पुलिस के मुखबीर राजा की टीपीसी के उग्रवादियों ने हत्या कर दी और शव को जला कर जंगल में दफना दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब टीपीसी के एरिया कमांडर सुकेश कुमार उर्फ सुखी कुमार महतो को पुलिस 12 फरवरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सुकेश ने पुलिस को बताया कि राजा का अपहरण उन लोगो ने तब किया था जब वह बुढमू थाना क्षेत्र के हिरिंग बोटका गांव से जीवन जोड़ी मेला देखकर वापस लौट रहा था। उसका अपहरण करने के बाद उसे सुमु जंगल चितवारी ले कर गया। फिर उसकी गोली मार हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जला कर दफना दिया। उसके बाइक को भी वहां आग लगा जला दिया फिर उसे भी जंगल में ही गड्डे में डाल ढक दिया।

कोयला के कारोबार के लेकर चल रहा था विवाद

एरिया कमांडर सुकेश ने पुलिस को बताया कि राजा को वह पूर्व से ही जानता था। राजा भी कोयला का धंधा करता था। कोयला के धंधे में राजा से सुकेश का लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। राजा की वजह से सुकेश का धंधा भी चौपट हो रहा था। क्योंकि राजा पुलिस को मुखबीरी कर उसके धंधे के बारे में जानकारी दे रहा था और पुलिस छापेमारी कर उसके कोयले को पकड़ रही थी। इसी वजह से उसने राजा की हत्या की साजिश रची और उसका अपहरण कर गोली मार हत्या कर दिया।हालांकि राजा का शव जहां जलाकर दफना दिया था वहां से पुलिस अभी शव या शव का अवशेष बरामद नहीं किया है।खोजबीन जारी है।

छापेमारी में खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एसएसपी के स्पेशल दस्ता जिसका नेतृत्व प्रवीण तिवारी कर रहे थे और बुढ़मू,खलारी,रातू,ठाकुरगांव, पिठोरिया थाना की पुलिस शामिल थे।