झारखण्ड के राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन,13 राज्यों के राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं

राँची।झारखण्ड सहित देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है। वहीं अब झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।और झारखण्ड में सीपी राधाकृष्णन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपाल

◆लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
◆लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
◆सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारझारखण्ड
◆शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
◆गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
◆रिटायर्ड जस्टिस एस.अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
◆बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
◆अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
◆एल.गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
◆फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
◆राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
◆रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
◆ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख