राजधानी राँची के चर्चित मॉल के रेस्तरां/बार में ड्रग की रेव पार्टी की सूचना पर राँची पुलिस ने देर रात मारा छापा…

 

राँची।राजधानी राँची के रातू रोड स्थित मॉल ऑफ राँची में स्थित एक रेस्तरां ‘लार्ड ऑफ ड्रिंक’ (LOD) में देर रात पुलिस ने अचानक छापा मारा है।छापेमारी के दौरान रेस्तरां में हड़कम्प मच गया।ये छापेमारी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई है।इस सम्बंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को रात में गुप्त सूचना मिली थी कि लार्ड ऑफ ड्रिंक में नियमों का उल्लंघन कर शराब के साथ ड्रग की रेव पार्टी चल रही है।युवक युवतियां बड़े पैमाने ड्रग का सेवन कर रहे हैं। वही हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करके उच्च ध्वनि में डीजे भी बजाया जा रहा है।सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा कार्रवाई करने का निर्देश दिए।सिटी एसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारी के साथ टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा।

कोतवाली डीएसपी ने बताया कि रेस्तरां में पहुँचने के बाद पता चला कि नियमों को अनदेखी कर जम्मू-कश्मीर से आये कलाकारों का कार्यक्रम कराया जा रहा था।बड़ी संख्या में लोग रेस्तरां में पहुँचे थे।डीएसपी ने बताया कि रेस्टोरेंट में अवैध ड्रग्स की भी जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला।सम्भवतः पुलिस की आने की सूचना रेस्तरां संचालक को मिल गई होगी इसलिए पहले ही सचेत हो गया।कार्यक्रम में सैकड़ो युवक युवतियां मौजूद थी छापेमारी के बाद रेस्तरां को खाली करा कराया गया।डीएसपी ने बताया कि संचालक को आज थाना बुलाया और कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी लिया जाएगा।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

डीएसपी ने खासकर युवाओं से अपील की है कि ड्रग का सेवन न करें और अगर रेस्टोरेंट/बार में जाएं तो इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।युवा वर्ग को नशे का सेवन करने से रोके और उनकी जिंदगी में खुशहाली लाएं।शहर में कुछ लोग पैसा कमाने के चक्कर मे युवाओं में बड़े पैमाने पर नशा घोल रहा है।इसे रोकने में पुलिस की मदद करें और युवाओं की भविष्य सँवारें।सूचना देने वालों का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

error: Content is protected !!