Ranchi:शनिवार की रात प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी,रविवार को युवती को जबरन ले गए परिजन,अब प्रेमी ने पुलिस से प्रेमिका वापस दिलाने की लगाई गुहार….

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से सटे सिल्ली क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। बालिग प्रेमी-प्रेमिका ने जिस रात शादी की, उसके दूसरे दिन ही प्रेमिका के परिजन लड़की को जबरन प्रेमी के घर से ले गए।अब प्रेमी ने थाने में आवेदन देकर प्रेमिका को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।इस संबंध में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों बालिग हैं।

क्या है पूरा मामला:
मुरी के कांटाडीह के रहने वाले रसिक महतो के बेटे राहुल महतो का प्रेम-प्रसंग सिल्ली के लोवादाग के रहने वाले दुर्गाचरण की बेटी के साथ छह महीने से चल रहा था। एक महीने पहले राहुल अपनी प्रेमिका को लेकर बेंगलुरु चला गया। लड़की के घरवालों ने सिल्ली थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने राहुल महतो को फोन कर लड़की को सिल्ली लाने को कहा। राहुल खुद लड़की को लेकर सिल्ली थाने पहुंच गया।इसके बाद, पुलिस थाने में लड़की के परिजनों को बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुईं। हालांकि, लड़की ने अपने परिजनों के साथ वापस जाने से मना कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। जब लड़की नहीं मानी तो परिजन वापस घर चले गए।

स्थानीय लोगों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी

इधर शनिवार की रात स्थानीय लोगों ने मिल कर प्रेमी-प्रेमिका की शादी कांटाडीह के शिव मंदिर में कराई थी। इसीलिए लड़की लड़के के साथ उसके घर चली गई। लड़की के परिजन दोनों की शादी से नाराज थे। जिस वजह से शादी के दूसरे दिन रविवार को लड़के के घर पहुंचे और लड़की जबरन अपने साथ ले गए। जिसके बाद लड़के ने थाने में आवेदन दिया है।