प्रेमिका ने ब्‍लेड से काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट,प्रेमी की इस हरकत से थी खफा…..

गिरिडीह।महीनों तक यौन शोषण करने के बाद शादी करने से इनकार करने पर महिला ने ब्लेड से युवक के गुप्तांग को जख्मी कर दिया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई और इलाज चल रहा है। घटना गिरिडीह जिले के ताराटांड़ गांव की है।

बताया जाता है कि 32 वर्षीय शादीशुदा घनश्याम राय का उक्त गांव की एक विवाहित महिला से बीते कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा।जब महिला के पति को अवैध सम्बन्ध की जानकारी की मिली।उसके बाद महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया था। इस पर घनश्याम ने उसे शादी कर साथ रखने का भरोसा दिया था। शादी से मना करने और साथ नहीं रखने पर रविवार सुबह करीब चार बजे ताराटांड़ मैदान के पास दोनों में झगड़ा हुआ।

जब घनश्याम राय ने उसे अपने साथ घर ले जाने से मना किया, तो महिला ने अपने पर्स से ब्लेड निकाला और उसके गुप्तांग पर कई बार प्रहार कर दिया। इससे उसका गुप्तांग बुरी तरह कट गया। हालांकि, शरीर से अलग नहीं हुआ है।घटना के बाद महिला ताराटांड़ थाना पहुंची। थाना प्रभारी को उसने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी कर महिला को न्यायालय में 164 के तहत बयान दिलाने और चिकित्सीय जांच के लिए गिरिडीह ले गई थी।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।