Ranchi:दो कारों में भीषण टक्कर,एक छात्र की मौत,चार घायल,सभी होली की छुट्टी में घर जा रहे थे

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अन्तर्गत राँची-जमशेदपुर मार्ग के पलाण्डू में आमने-सामने हुए दो कारों की भीषण टक्कर हो गई।इस टक्कर में गौरव कुमार सिन्हा,पिता रविन्द्र कुमार सिन्हा सिदगोड़ा जमशेदपुर की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल हेमंत कुमार महतो, नवजोत,राहुल कुमार,विवेक अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।पांचों जमशेदपुर के रहने वाले बताएं जा रहें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा हेक्सा कार ने (जेएच01डीडी 5081) ने राँची की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 05 सीजेड 2913) में सीधी टक्कर मार दी। दोनों कारों में टक्कर में जोर का आवाज हुआ एवं दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े।स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने मृतक एवं घायलों को कार से बाहर निकाला एवं 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई थी।

कार में पीछे की सीट पर बैठा था गौरव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौरव कार में पीछे की सीट पर बैठा था।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव कार में ही फंस गया था।बताया जा रहा है कि कुछ युवक बीआईटी मेसरा कॉलेज के छात्र थे।होली की छुट्टी में घर जा रहा था।वहीं एक छात्र की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए।हेक्सा कार चालक काफी तेज रफ्तार में था।उसने शराब पी रखी थी।मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।अबतक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।हेक्सा का चालक कहा गया इसकी जानकारी नहीं है।