Ranchi:अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,हजारों लोग शामिल हुए…

राँची।राजधानी राँची के स्वर्णरेखा नदी तट स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर से अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा में बुजुर्ग,युवा महिलाएं सभी का जुनून देखने लायक था। इसमें भव्य झांकी भी निकाली गई। जिसमें भारत माता भगत सिंह, फूलों-झानों, सिद्धू-कान्हू, छत्रपति शिवाजी महाराज की मनमोहक झांकियां थी।

राँची की सड़के तिरंगामय हो गई थी, 500 मीटर के 2 तिरंगे, और हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा पकड़कर जब युवा सड़क पर उतरे तब पूरी राजधानी देखने लायक थी।यह राजधानी राँची के इतिहास में सबसे बड़ी सबसे भव्य तिरंगा यात्रा थी।इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता भैरव सिंह कर रहे थे।

भैरव सिंह ने कहा पिछले कुछ वर्षों से युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं इस तिरंगा यात्रा में अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, इस विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भी अन्य लोगों को कोई असुविधा न हो इसकी प्रबल व्यवस्था की गई थी।

तिरंगा यात्रा के दौरान एक एंबुलेंस को तत्काल रास्ता दिया गया और उसे गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।तिरंगा यात्रा सुरेश्वर महादेव मंदिर,प्राचीन श्री राम मंदिर होते हुए बहू बाजार से ऑक्सफोर्ड स्कूल से होते हुए शास्त्री मैदान चुटिया पहुंची और अंत में मानव श्रृंखला बनाकर अखंड भारत का मानवीय मानचित्र बनाया गया और हनुमान चालीसा के बाद राष्ट्रगान के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ