Ranchi:प्रेमिका प्रेमी संग पहुँची थाना,थानेदार से बोली-शादी कर लिए हैं सर,क्या सजा दीजियेगा..

राँची।प्यार किया तो डरना क्या !इसी तर्ज पर प्रेमी प्रेमिका पहुंच गया थाना और थानेदार से कहा साहब मेने प्रेम किया और शादी भी कर लिया है अब आपको जो सजा देना है दीजिये।प्रेमी जुगल की की बात सुनकर थानेदार भी आश्चर्यचकित हो गया।दरअसल,चुटिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना में अपनी बेटी की लापता होने की शिकायत सोमवार को की थी की उसकी बेटी घर से गायब है।इधर जब युवती को पता चला कि उसकी लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है तो तो प्रेमी संग थाना पहुंच गई और थाना प्रभारी रवि ठाकुर को जानकारी दी।

लड़का लड़की बालिग है

लड़की ने थाना में बताई की वो बालिक है और उसने विभाष कुमार से प्रेम किया और दोनों की रजामंदी से हमदोनों मन्दिर में शादी कर लिए है।और कोर्ट में भी शादी के लिये प्रक्रिया जारी है,अब इसी लड़के के साथ रहेंगे।हमें किसी ने नहीं भगाया है वो अपनी मर्जी से गई और शादी की है।

लड़की के परिजनों ने कहा कि लड़का ने धोखे से बेटी को भगा ले गया और जब पुलिस के पास मामला दर्ज कराने आये तो अभी बोल रही है अपनी मर्जी से गये हैं जबकि लड़का लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था।और लड़का दूसरा कास्ट है ये जानकारी लड़की को नहीं दिया गया था।वहीं लड़का के माता पिता भी थाना पहुँचे और पुलिस को बताया कि मेरा लड़का बिना बताए शादी की है हम घर में नहीं रखेंगे।

थाना प्रभारी ने दोंनो परिवारों को समझाया

लड़का लड़की के परिजन जब थाना पहुँचे तब थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर ने दोनों के परिजनों को समझाया कि लड़का लड़की बालिग है और दोनों अपनी मर्जी से शादी की है।अब दोनो परिवार भी आपस मे सहमत होकर लकड़ा लड़की को आशीर्वाद दें।थानेदार की बात सुनकर लड़की पक्ष राजी हो गया वहीं लड़का के माता पिता गुस्से में थे बोले नहीं इन दोनों को घर मे नहीं रखेंगे।इसी बीच लड़का ने अपने माता पिता को कहा हमलोग आपके साथ रहना चाहते हैं।आप हमदोनों को आशीर्वाद दें और अपनी बहू को अपना लें।काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष राजी हुए।विभाष कुमार सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और अपर बाजार में प्राइवेट नौकरी करता है।वहीं लड़की चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है।दोनों में कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

“ऐसे मामले में ज्यादातर परिजन पहले थाना में मामला दर्ज कराने आते हैं, जबकि उनको सारी जानकारी रहती है।लड़का लड़की दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है और बिना बुलाये थाना भी पहुँच गए,ऐसे में पुलिस इस मामले ज्यादा कुछ कारवाई नहीं कर सकती है।दोनों परिवारों को समझा दिया गया।बच्चों की गलती पर कुछ परजिनों का गुस्सा स्वभाविक है।:-रवि ठाकुर,थाना प्रभारी चुटिया राँची