Ranchi:बबलू सागर मुंडा नामक व्यक्ति के ऊपर गोलीबारी, निजी बॉडीगार्ड घायल,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में देर शाम गोलीबारी हुई है।बताया जा रहा है कि प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा के ऊपर गोलीबारी हुई है।यह घटना कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया में हुई है।जहां अपराधियों के द्वारा किए गए गोलीबारी में बबलू सागर मुंडा का निजी बॉडीगार्ड अजय सोमर घायल हो गया।गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।गौरतलब है कि बीते तीन मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेम सागर मुंडा की राँची के मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इधर पुलिस बुधवार की देर शाम हुई गोलीबारी की छानबीन कर रही है।घटना स्थल के पास सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

error: Content is protected !!