Ranchi:डोरंडा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल..

राँची।डोरंडा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में डब्लू खान नामक युवक को गिरफ्तार किया। डोरंडा के मनीटोला गौसनगर निवासी डबलू खान पर वहीं की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने लिखा था कि वह घर में अकेली थी। उसी का फायदा उठा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। घटना के बाद से वह फरार था।पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानलेवा हमला में एक गिरफ्तार

इधर एक और मामले में डाेरंडा थाना की पुलिस ने जानलेवा हमला के मामले में पंकज लोहार को गिरफ्तार किया है। पंकज लोहार डोरंडा के लोहार टोला पानी टंकी के समीप का रहनेवाला है। उसने वहीं के रहनेवाले तुलकू रविदास को 30 अगस्त को पैसे के लेन-देन के विवाद में जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पंकज लोहार ने तुलकू के सिर पर डंडा से वार कर जख्मी कर दिया था। उसका अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।