राँची जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,37 वाहनों से वसूला गया 3.84 लाख का जुर्माना

राँची।आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। रामपुर नामकुम में जांच अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की कागजातों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों के फिटनेस, पॉल्यूशन एवं इंश्योरेंस फेल पाए गए।

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 37 वाहनों से 384150 रुपए की फाईन की वसूली की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह है किया है कि वाहन के सभी वैध दस्तावेज लेकर ही वाहनों का परिचालन करें। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान समय समय पर चलाया जाएगा।