Ranchi:तेज रफ्तार में कार नहर में जा गिरा,चार लोग गम्भीर रूप से घायल,रिम्स में चल रहा है इलाज

राँची।जिले के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित राँची-टाटा एनएच पर रायडीह के समीप केनाल नहर में देर रात एक कार तेज रफ्तार में रेलिंग तोड़ते हुए गिर गई।जिसमें कार में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही है।सभी घायल व्यक्ति को तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया और घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।जहां इलाज चल रहा है जहां दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात राँची से जमशेदपुर जाने के क्रम में एक कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में घुस गयी थी। जिससे कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची थी और घायलों को अस्पताल भेजा था।आज सुबह कार को बाहर निकाला और थाना ले गया।बताया जा रहा है कि NHAI द्वारा फोरलेन निर्माण के लिए केनाल नहर किनारे तक अधिग्रहण किया गया है। केनाल नहर के समीप फोरलेन होने के कारण प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन इसके चपेट में आ जाते है।