Ranchi:भाजपा का मतदाता जागरूकता अभियान का समापन,हजारों युवाओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया-सुधीर श्रीवास्तव।


“काम छोड़ो नाम जोड़ो”नारा के साथ भाजपा ने अभियान की शुरुआत की थी।

राँची।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान जो एक महीने से चल रही थी आज उसका समापन हुआ। यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे राज्य में अधिवक्ता सह चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाई जा रही थी। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे राज्य के हर जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान 16 नवंबर को शुरुआत की गई थी जो 15 दिसंबर को आज समाप्त हो गई। इस दौरान पूरे राज्य में हजारों वैसे नए मतदाताओं जिनका उम्र एक जनवरी 2021 को अठारह वर्ष पूरा होगा उन्होंने ने भी अपना नाम दर्ज कराया।सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया और बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर नाम परिवर्तन और नाम हटाने तक का कार्यक्रम में भाग लेकर अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों का निर्वहन करें।श्रीवास्तव ने बताया भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे देश में 16 नवंबर 2020 से 15 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था,इसी क्रम में झारखण्ड में भी यह कार्यक्रम चलाया जा रहा था।इस कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक दावा आपत्ति के लिए समय था और इसी बीच दो शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चला गया था।वहीं 5 जनवरी 2021 तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा और अंत में 15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। चुनाव आयोग के इस कार्यक्रम को भाजपा ने एक अभियान के तहत लिया और मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर एक नया नारा के साथ “काम छोड़ो नाम जोड़ो ” के साथ इसको अभियान चलाया।इस स्लोगन से लोग इतने प्रभावित थे कि आम जनता खुद आकर कैंप में अपना नाम दर्ज कराने लगे।राँची में कोकर चौक में पिछले एक महीने से इस अभियान का एक कैंप लगा हुआ था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना नाम जोड़वाया।पूरे एक महीने चलने वाले इस कार्यक्रम में युवा वर्ग ने खूब दिलचस्पी दिखाई और इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना नाम को जुड़वाए, वैसे भी युवा आगे आए जो अभी पढ़ाई के उद्देश्य से दूसरे राज्य में रह रहे हैं उन्होंने अपना नाम को यहां से हटा कर जहां वर्तमान में रह रहे हैं वहां पर अपना नाम जुड़वाने का काम किया।

मतदाता जागरूकता अभियान के समापन कार्यक्रम में भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सदस्यों के अलावा भाजपा नेता अरविंद सिंह मौजूद थे।