Ranchi:बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला,बाइक सवार की मौत….होटल में काम कर घर लौट रहे थे….

राँची।पुंदाग ओपी क्षेत्र के अरगोड़ा कटहल मोड़ मार्ग के रिलायंस फ्रेश के पास एक बाइक सवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।बताया जाता है कि बुद्धि बहादुर (उम्र 48) नामक व्यक्ति देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने घर माता वैष्णोदेवी नगर,पुंदाग लौट रहे थे।इसी दौरान विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया।जिससे बुद्धि बहादुर गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुंदाग पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को रिम्स में भर्ती कराया,जहाँ इलाज़ के दौरान बुद्धि की मृत्यु हो गयी।जानकारी के अनुसार बुद्धि किसी होटल में काम करते थे।काम करके वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान हादसा हुआ है।इधर पुलिस धक्का मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।