Ranchi:अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

 

राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु टोली में शराबी पति ने अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी प्रभा देवी (38 वर्ष) की हत्या कर दी है।सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंथू महतो को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में मृतिका के भाई मंगरा कुम्हार ने अपने जीजा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार प्रभा देवी की 12 और 8 साल की दो बेटी है।मज़दूरी कर परिवार का भरण-पोषण करतीं थीं।रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चलीं गईं।देर रात दो बजे सो रही पत्नी पर पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया।इसकी जानकारी जब घर के अन्य सदस्यों को हुई तो आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में प्रभा की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुँची।एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर गिरफ्तार पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर किसी दूसरे से बात करती थी। उसे पत्नी का किसी ओर से अवैध संबंध होने का शक था।