Ranchi:दो युवकों में आपसी विवाद,पेट्रोल डाल एक को जलाया,आरोपी गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी में आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर पेट्रोल डाल आग लगा दिया। जिसमें राजू नामक युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपी श्रवण महली उर्फ मल्लू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल राजू को पुलिस ने रिम्स इलाज के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।बताया जाता है कि मौसीबाड़ी के रहने वाले राजू व मल्लू में पहले विवाद शुरू हुआ। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि श्रवण महली ने मौसीबाड़ी के पास एक दुकान में बोतल में बेचने के लिए रखे पेट्रोल को उठा राजू पर उड़ेल दिया और माचिस मार दी। आसपास के लोगो की मदद से राजू के आग को बुझाया गया। फिर आरोपी मल्लू को पकड़ स्थानीय लोगो ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी