RANCHI POLICE:लॉकडाउन में राँची पुलिस तन मन धन से “सेवा ही धर्म” स्लोगन को मूर्त रूप दे रहे हैं..

राँची।लॉकडाउन के बीच देशभर में पुलिस के अलग-अलग चेहरे देखने को मिल रहे हैं। कहीं पुलिस का सख्ती वाला रूप दिख रहा है तो कहीं पर ये खाना बनाते और बांटते हुए देखे जा सकते हैं। यही नहीं पुलिस के पदाधिकारी लोगों के घरों तक दवा, दूध तथा फल पहुंचाते देखे जा रहे हैं।

राँची पुलिस का यह रूप देखे अंदाज लगाना मुश्किल हो गया है कि कौन वरीय पदाधिकारी हैं और कौन जूनियर अफसर। सभी तन मन धन से सेवा ही धर्म स्लोगन को मूर्त रूप दे रहे हैं। राज्य का एकमात्र रेड जोन के साथ हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी हो या फिर कई अन्य अति संवेदनशील क्षेत्र सभी जगह प्रत्येक दिन ऐसा नजारा दिखना आम बात बन गई है।

राँची के ये है कोरोना हीरो —

कोरोना मानवीय त्रासदी लेकर आया है। एक ऐसी त्रासदी जो पूरे विश्व को प्रभावित कर रही है।दोनों विश्व युद्धों में भी इतनी तेजी से दुनिया के हर एक देश किसी संकट में घिरे हों, ऐसा कभी नहीं हुआ था। खासकर भारत की गरीब और कामगार आबादी के लिए तो बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय आ गया है।झारखण्ड में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।राजधानी राँची हॉटस्पॉट बन गया है। डर से लोग घरों में दुबके हुए हैं। शहर की रफ्तार थम गई है। इस थमी रफ्तार को कायम रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है और इस चुनौती का बखूबी सामना कर रहे हैं राँची पुलिस के जांबाज अधिकारी और जवान

राँची के सीटी एसपी सौरभ,ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग,राँची के कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल , सिटी डीएसपी अमित सिंह और सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे साहित कई थाना प्रभारी और जांबाज जवान इन दिनों वैश्विक महामारी करोना के जंग में इस प्रकार किए जाने वाले कार्य ने यह दिखा दिया है कि इनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इसलिए यह लोग पुरस्कार के भी भागीदार हैं।

हालांकि पूछने पर अधिकांश पदाधिकारियों का मुस्कुराते हुए एक ही जवाब था कि हम अपना कर्म कर रहे हैं और कर्म से बड़ा कोई पुरस्कार नहीं है। लोग जब तक घरों में नहीं रहेंगे,लॉक डाउन का सख्ती से पालन नहीं करेंगे। तब तक हमारा मेहनत पूरी तरह सफल नहीं माना जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि वे घरों में रहे। लॉक डाउन का पालन करें। उल्लेखनीय कि राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज राँची के हिंदपीढ़ी में ही मिला है और रेड जोन में पुलिस अधिकारी और जवान लगातार काम कर रहे है।