रामगढ़:तेज रफ्तार में कार पुलिया के नीचे गड्ढे में गिरा,चार युवक गम्भीर रूप से घायल

रामगढ।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग पर बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए करीब 20 फीट पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।


मिली जानकारी अनुसार कार में सवार व्यक्ति रामगढ़ से भदानीनगर कोल कंपनी की ओर जा रहे थे।इसी दौरान हेहल के पास तेज रफ्तार में कार डिवाइडर में टकरा गई और गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद राँची रिम्स रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल हैं।इसमें रंजत उर्फ राहुल, सुजित यादव, कनही यादव और सुनील राय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शराब के नशे में थे।