झारखण्ड में भी पबजी वाला प्यार:आसनसोल की रहने वाली दो बच्चों की माँ को धनबाद के युवक से हुआ प्यार,पति को छोड़ हुई फरार

धनबाद।झारखण्ड में भी पब्जी वाला प्यार सामने आया है।मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के चक्कर में धनबाद के रहने वाले काशी नाथ चौबे का संपर्क आसनसोल में रहने वाली विवाहित महिला से हो गया। मोबाइल में पबजी गेम खेलते- खेलने दोनों के बीच रिश्ता मजबूत हो गया। धनबाद के डिगवाडीह न्यू कालोनी के रहने वाले काशी से बंगाल के आसनसोल की रहने वाली एक महिला को प्‍यार हो गया।सोमवार की देर रात महिला युवक के घर पहुंच गयी महिला पहले से शादीशुदा है उसके दो बच्चे हैं। स्थानीय युवकों ने बताया कि दोनों के बीच रिश्ता मोबाइल में पबजी गेम की वजह से हुआ। इन दोनों का रिश्ता नया नहीं है। दो महीने पहले भी महिला अपने पति को छोड़कर यहां पहुंच गयी थी।

दूसरी तरफ पति ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत थाने में की थी। महिला पहले अपने बच्चों को छोड़कर डिगवाडीह पहुंची थी। आसनसोल पुलिस ने जोड़ापोखर पुलिस के सहयोग से महिला को वापस आसनसोल भेजा था। दो महीने के बाद एक बार फिर महिला अपने प्रेमी के पास पहुंच गयी। इस बार वह दोनों बच्चों को साथ लाई थी। पत्नी के गायब होने के बाद पति ने दोबारा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद महिला को फिर वापस आसनसोल रवाना कर दिया गया है।

देश भर में है पबजी वाले प्यार की चर्चा

इस वक्त पबजी वाले प्यार की चर्चा जोरों पर है पाकिस्तान की सीमा हैदर पबजी गेम के जरिए उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ। दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं।