राष्ट्रपति चुनाव 2022: रायसीना हिल्स की रेस जीतीं द्रौपदी मुर्मू,राष्ट्रपति चुनाव में मिली शानदार जीत,पहली आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति

नई दिल्ली।देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं।राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद गुरुवार को हुई मतगणना में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़े अंतर से जीत मिली है।मुर्मू को तीसरे राउंड की गिनती के बाद 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल हो चुके हैं और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव हार चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू को तीसरे दौर की मतगणना के बाद अब तक 5,77,777 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा के 2,61,062 वोट हासिल हुए हैं। साफ है कि आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी।उनकी जीत पर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं साथ ही उनके गृहराज्य ओडिशा में भी खुशी की लहर दौड़ चुकी हैम मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।

पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने उनके घर पहुंचे, देश की नई राष्ट्रपति के तौर पर हुई हैं निर्वाचित

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं।इसके साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।

निवर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

इधर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर बधाई दी है।कहा कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्ड वासियों की ओर से आपको जोहार।