मछली कारोबारी से 20 लाख लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम हुई सम्मानित

राँची। दुमका जिले के मुफ्फसील थाना क्षेत्र से मछली कारोबारी से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की लूट कर ली थी। जिसका दुमका पुलिस ने बहुत जल्द खुलासा करते हुए लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया और लूट के रुपए भी बरामद कर लिए। शनिवार को दुमका एसपी ने इस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियो को सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। सभी सम्मानित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में साहिबगंज-गोविंदपुर सड़क पर ट्रक चालक से हुई लूट की घटना के संबंध में दर्ज मुफस्सिल थाना कांड संख्या 90/2020, दिनांक 27.06.2020, धारा 394 भादवी का सफलतापूर्वक छापामारी करते हुए कठिन परिश्रम एवं कार्य कुशलता का परिचय देते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया गया था।

5 अपराधियों को किया गया था गिरफ्तार

इस कांड 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था लूट की राशि में से 1274000 रुपए, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा टीयूवी कार, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया है।