घर में अकेली महिला की धारदार हथियार से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

 

पलामू।झारखण्ड में पलामू जिला में ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के बिंदुवा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार महिला का नाम सहाना बीबी है,जिनके पति चेन्नई में मजदूरी का काम करते हैं।महिला का इकलौता पुत्र एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गया हुआ था। महिला घर में अकेली थी। इसी क्रम में अज्ञात अपराधी घर में दाखिल हुए और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।बेटा और अन्य ग्रामीण जब घर में पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में घर में पड़ा हुआ है।लोगों के द्वारा तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी।घटना सोमवार रात 9 बजे के आसपास की है।मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मृतका अपने घर में अकेली थी।मृतका का पति चेन्नई में काम करता है।वहीं एकलौता पुत्र गांव में ही मस्जिद में नमाज अदा करने गया हुआ था।मस्जिद से वापस आने पर अपनी मां को मृत जमीन पर देख ग्रामीणों को बुलाया।

ऊंटरी रोड थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में अज्ञात अपराधियों खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय सहाना बीबी घर में अकेली थी,उसी के क्रम में अपराधी घर के अंदर दाखिल हुए थे।पुलिस को आशंका है कि महिला की चाकुओं से गोद कर हत्या की गई है।पुलिस मौके के कॉल डिटेल्स और लोकेशन को खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश कर रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।