3 साल से अधिक समय से जिलों में जमे इंस्पेक्टर के तबादले की तैयारी,ढाई सौ की सूची पुलिस मुख्यालय ने की तैयार

रोहित सिंह राँची।

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले की तैयारी कर ली है। 3 साल से अधिक समय से वैसे पुलिस निरीक्षक जो अलग-अलग जिलों में जमे हुए हैं उनका तबादला किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से सूची मंगाई थी। राजभर के 24 जिलों में ऐसे ढाई सौ इंस्पेक्टर की सूची तैयार की गई है, जो 3 साल से अधिक समय से एक ही जिले में जमे हुए थे। अब इन पुलिस को को अंतर जिला पदस्थापन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से अगले दो दिनों में ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

राँची जिले में कई इंस्पेक्टर 4 साल से अधिक समय से जमे हुए हैं

राँची जिले में भी पुलिस निरीक्षक की सूची तैयार की गई है जो 3 साल से अधिक समय से जमे हुए हैं। राजधानी राँची में भी बड़ी संख्या में ऐसे इंस्पेक्टर है जो विगत 4 वर्षों से यहां जमे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय को इन सभी की सूची मिल गई है। राँची जिले में लंबे समय से अंतर जिला ट्रांसफर पोस्टिंग पुलिस निरीक्षकों का नहीं हुआ है।