दुमका में मुखिया की गोली मारकर हत्या,छानबीन में जुटी है पुलिस…मुखिया बाइक से घर जा रहे थे ….

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सरैयाहाट प्रखंड के बढैत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।मिली जानकारी के मुताबिक मुखिया सुरेश मुर्मू बाइक से अपने गांव जालवै लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधी ने उनपर गोली चला दिया।गोली चलाने की यह घटना हंसडीहा हाई स्कूल के ठीक सामने हुई। पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।बताया जाता है कि सुरेश मुर्मू जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षकेत्तर कर्मचारी के तौर पर सेवानिवृत होने के बाद मुखिया का चुनाव लड़े थे और जीतने में सफल रहे थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।