पिया संग नहीं जाऊँगी:पति को चकमा देकर बस स्टैंड से पत्नी प्रेमी संग फरार,पति ने ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।जहां मायके से एक नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल के लिए चली,लेकिन बस स्‍टैंड पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।बताया गया की गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि मायके से ससुराल आने के दौरान बीच रास्ते में पति को चकमा देकर फरार हो गई।वेसे ये घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सृष्टि अपने पति के साथ भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव स्थित मायके से लौट रही थी। उनकी शादी पिछले महीने 26 अप्रैल को हुई थी।

इधर शादी के बाद परिजनों ने सृष्टि की विदाई की थी। उसके बाद वह अपने पति संग ससुराल आ गई। रस्म के तहत उसका भाई शादी के 10 दिन बाद लेने उसके घर आया था। संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया।ससुराल में पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई कराकर घर लौट रहे थे।उन्हें छोड़ने पत्नी के परिवार के लोग बस स्टैंड तक आए। यहां उन्हें बस में बिठाया गया। बस के गढ़वा स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी।उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया।

संतोष ने बताया कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बस स्टैंड से फरार हो गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया। उसने गढ़वा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत के पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

इधर संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। उसने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। उसने धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुआ खर्चा वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!