पाकुड़:नाबालिग चचेरी बहन से किया दुष्कर्म,पंचायत में 10 हजार रुपये देकर मामला खत्म करने का प्रलोभन दिया,पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज करायी,पुलिस कार्रवाई में जुटी है

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहाँ चचेरा भाई ने 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना 22 जुलाई 2021 की है।बताया गया कि घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में कोई निर्णय नहीं होने के बाद पीड़िता ने देर से प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को नसीम के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्या है मामला
थाना में दिये आवेदन में पीड़िता के अनुसार बताया कि 22 जुलाई को उनके माता-पिता भाइयों के साथ नानी के घर गए थे। उसी दिन संध्या पांच बजे उसका भाई आया और कहा कि बकरीद पर्व का मटन खिलाओ। मटन निकालने पर उसने मना कर दिया। घर में कोई नहीं रहने के कारण पीछे से पकड़ लिया। गंदी हरकत करने लगा। कमरा बंद कर दुष्कर्म किया।आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि हल्ला करने पर जान से मार देंगे। दुष्कर्म के बाद वह पीड़िता को हमेशा शादी का सब्जबाग दिखाता रहा। इस दौरान कई बार दुष्कर्म भी किया। दस दिन पूर्व पीड़िता की माँ ने दोनों को एक साथ देखा तो शक हुआ। उसी समय वह भाग निकला। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई।आरोपी के माता-पिता से इसकी शिकायत करने पर डांटकर भगा दिया। 29 नवंबर को गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मुखिया आरोपी के पक्ष में बोलने लगे। जिस कारण पीड़िता के सभी परिजन पंचायत से उठकर चले गए। पीड़िता को 10 हजार रुपये लेकर मामला खत्म करने का प्रलोभन दिया गया। 30 नवंबर को आरोपी ने उसके माता-पिता ने धमकी दी कि थाना जाने पर जान से मार देंगे।

इधर थाना प्रभारी अमर कुमार मिज ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।