राजधानी राँची में उपद्रव के दौरान बिहार के मंत्री पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची में शुक्रवार को मेन रोड एकरा मस्जिद के पास उपद्रव के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला निवासी 19 वर्षीय मो अनीश को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मेन रोड क्षेत्र में उपद्रवियों के पथराव से कई पुलिस कर्मी समेत अन्य लोग घायल हुए थे। वहीं, उपद्रवियों ने वाहनों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड और आगजनी की थी। इस घटना के बाद से पुलिस की गश्ती काफी बढ़ गयी। वहीं, पुलिस लगातार उपद्रवियों की धर-पकड़ कर रही है।फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

error: Content is protected !!