उत्तरप्रदेश:बीच सड़क पर कांग्रेस नेता की कांग्रेस नेत्री ने चप्पलों से की पिटाई,नेता पर महिला ने लगाई छेड़छाड़ का आरोप।

उत्तरप्रदेश।महिलाएं अब अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सबल बन चुकी हैं और मनचलों को सबक सिखाने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी जालौन के उरई में सामने आया है।जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ व्यक्ति को सरेराह चप्पलों से पीट रही है, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती से गंदी हरकत करने वाला कोई और नही बल्कि जिला कांग्रेस का अध्यक्ष है।और प्रियंका वाड्रा का करीबी बताया जा रहा है वहीं पीटने वाली महिला भी कांग्रेस से जुड़ी है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

जालौन उरई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, वायरल हो रहे एक वीडियो में उरई रेलवे स्टेशन रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को एक युवती चप्पलों से पीट रही है। जिलाध्यक्ष को युवती से पिटता देखकर लोगों का मजमा लग गया है। युवती लगातार उसे पीटती जा रही है, इस दौरान उसकी बहन भी है। वह भी उसकी जमकर पिटाई कर रही है। पूछने पर लोगों ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। परेशान होकर युवतियों ने उसकी पिटाई करके सबक सिखाया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एसपी ने भी घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।

वहीं युवतियों का आरोप है कि कई माह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें फोन पर अश्लील बातें करके परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर यह कदम उठाया। पिटाई के दौरान युवतियों का भाई भी मौके पर पहुंच गया था। दोनों बहनों में बड़ी बहन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करवा दी है।इधर एसपी डॉ. यशवीर सिह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पक्ष भी जानने का प्रयास किया गया लेकिन बात नही हो पाया है।

इधर मामला संज्ञान में आते ही यूपी कांग्रेस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। जिलाध्यक्ष की पिटाई कर रही युवतियां कांग्रेस की पदाधिकारी हैं। निष्क्रियता की वजह से पद से हटाई जा रही थी। राजनीतिक द्वेष से सरेराह मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।वहीं जालौन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर पार्टी की महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। महिला नेत्री ने उन्हें सरेआम पीटा है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। महिला सुरक्षा के लिए लडऩे वाली कांग्रेस की किरकिरी अपनी ही पार्टी के नेता ने कराई है। जालौन में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां उन्हें चप्पल से पीट रही हैं।