राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी बबलू पासवान,पूछताछ की जा रही है….

राँची।राजधानी राँची में माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का सुपारी लेने वाला कुख्यात अपराधी बबलू पासवान को राँची पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस की टीम ने उड़ीसा से बबलू पासवान को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद उसे पुलिस की टीम के द्वारा राँची लाया गया है।अपराधी बबलू पासवान से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने इस मामले में कई अपराधियों काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बता दें सुभाष मुंडा का छाेटू खलखाे के साथ जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था।दलादिली माैजा स्थित 119 डिसमिल जमीन पर सुभाष मुंडा अपनी दावेदारी पेश कर रहा था। इससे पहले भी 90 डिसमिल के प्लाॅट पर सुभाष ने अड़ंगा डाला था, जिसके बाद छाेटू काे उसे औने-पाैने दाम में बेचना पड़ा था।परेशान हाेकर छाेटू ने उसकी हत्या की योजना बनाई.छाेटू ने सुभाष मुंडा के व्यवसाय पार्टनर विनाेद कुमार से दाेस्ती बढ़ाई और विवादित जमीन में आधी हिस्सेदारी का प्रलाेभन दिया। जिसके बाद विनाेद ने अपने पार्टनर सुभाष की हर गतिविधि की जानकारी छाेटू काे देना शुरू किया।इसके बाद छाेटू ने कुख्यात अपराधी बबलू पासवान से संपर्क किया।बबलू से 15 लाख नगद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर सुभाष की हत्या का साैदा तय हुआ।उसे 4 लाख नगद और 6 डिसमिल जमीन एडवांस के ताैर पर दिए गए।जिसके बाद 26 जुलाई को बबलू ने दो शूटर भेजकर दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या करा दी थी।