नवविवाहित पति-पत्नी ने की आत्महत्या,ढाई महीने पहले शादी हुई थी,पुलिस छानबीन में जुटी है..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में नवविवाहित दंपती ने आत्महत्या कर ली है।बताया गया कि ग्राम बरवां निवासी राजकुमार यादव (25) पिता हिरामन यादव तथा उसकी पत्नी पूजा देवी (22) का शव उनके कमरे में मिला।शनिवार की रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी एक साथ अपने कमरे में सोने के लिए चले गये थे। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटानया।अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।कमरे के अंदर जाने पर वहां का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गये पूजा देवी बिस्तर पर मृत पड़ी थी,जबकि राजकुमार यादव पंखे में लगे फंदे से झूलता मिला।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि यमुना साव, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।इधर मौके पर पहुंची बरकट्ठा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।वहीं पोस्टमार्टम करके शवों को परिजन को सौंप दिया है।

बताया जाता है कि राजकुमार यादव की शादी 22 फरवरी 2023 को ग्राम रसानी चलकुशा निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री पूजा के साथ हुई थी।राजकुमार यादव मुंबई में रहकर काम करता था। राजकुमार एक सप्ताह पहले अपने घर आया था। इस दंपती ने एक साथ मौत को गले क्यों लगा लिया, इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।पुलिस का कहना है कि हर बिंदु से जांच होगी।जो भी सच होगा, सामने आ जायेगा।उधर, दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!