#Breaking:जमशेदपुर में एएसआई तरुण पांडेय ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली,मौत हो गई,पुलिस जांच में जुटी है।

जमशेदपुर।जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में एएसआई तरुण पांडेय ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है।बताया जाता है कि वह गोलमुरी पुलिस लाइन के एक फ्लैट के तीसरे मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था।सहायक अवर निरीक्षक तरुण पांडेय की जून माह में ही शादी हुई थी। तरुण पांडेय एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था और स्पोटर्स कोटे से उसकी बहाली पुलिस विभाग में हुई थी।पहले वह कांस्टेबल था और हाल ही में वह एएसआइ के पद पर प्रोन्नत हुआ था।प्रोन्नति के बाद वह ड्यूटी कर रहा।बताया जाता है कि वह सोमवार की दोपहर में घर पर ही था। घर पर ही रहते हुए उसका किसी चीज को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया।

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने खुद अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनने और उनकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लोग दौड़े और उसको लहुलुहान हालत में तत्काल सीढ़ियों से ही बाहर निकाले।सीढ़ियों से उनको लाने के बाद उनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचा,तब तक उनकी मौत हो गयी थी।अस्पताल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने ही सिर पर गोली मार ली थी, जिस कारण वह बच नहीं पाया. अब गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी समेत तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है और पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक अधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गयी है. खुद सार्जेंट मेजर क्वारंटीन में है, जिस कारण अफरा-तफरी मची हुई है।

बताया जाता है कि जून माह में शादी करने के बाद एएसआइ जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस लाइन लौटा था और होम क्वारंटीन में था. वह ड्यूटी नहीं कर रहा था।इसी बीच यह हादसा हो गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।