सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा को तीन गोली मारी,स्थिति गंभीर बनी हुई है,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में सम्पत्ति विवाद में धनतेरस के ही दिन अपने चाचा को भतीजे ने गोली मार दी है।बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भतीजे ने अपने चाचा को तीन गोली मारी।चाचा का नाम धर्मेंद्र यादव (42) बताया गया है।गंभीर हालत में धर्मेंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है।मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है।बताया गया है कि शनिवार की सुबह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया मुक्तिधाम समीप एक व्यक्ति ने ही अपने चाचा को गोली मार दी।चाचा दूध व्यवसायी है। 42 वर्षीय धर्मेंद्र यादव की पीठ और कमर के पास तीन गोलियां लगी हैं।सुबह-सुबह हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।गंभीर रूप से घायल अवस्था में धर्मेंद्र यादव को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। डॉक्टरों ने यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र यादव की हालत गंभीर है।उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल ले जाने की सलाह दी।धर्मेंद्र यादव को दुर्गापुर ले जाया गया है।वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद से धर्मेंद्र का भतीजा राजा यादव फरार है। पुलिस ने घटनास्‍थल से दो खोखा बरामद किया है।आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।