पलामू:नक्सलियों को ट्रेंनिग देने वाला भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली अमरनाथ गिरफ्तार…

पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नक्सली अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम को गिरफ्तार किया है।सेवक राम नाम से मशहूर यह नक्सली गढ़वा के क्षेत्र में काफी सक्रिय था।इस इलाके में इसकी गतिविधियों की जानकारी लगातार पुलिस तक पहुंच रही थी। पहले यह नक्सली पृथ्वी दुसाध के दस्तें में और कामेश्वर बैठा के दस्ते में सक्रिय था।यह नक्सली कई बड़े हमले में शामिल रहा है।ये नक्सलियों को ट्रेंनिग भी देता था।

बताया गया कि अमरनाथ साल 2005 में 09 मई को ग्राम पीपरी कला थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा में बच्चु सिंह के घर पर हुए जानलेवा हमला एवं लूटपाट में भी यह शामिल था। इस पर एक चौकीदार को मारकर अधमरा करने का आरोप था। साल 2001 के 10 जून को सोनभद्र पुलिस एवं नगर उटारी पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी यह शामिल था। इसके अलावा भी कई हत्याकांड और मुठभेड़ में यह अहम हिस्सा रहा है।