भाजपा को हराने के लिए नए नए हथकंडे अपनाया जा रहा है,जमशेदपुर की मस्जिदों से भाजपा को हराने के लिए अपील जारी, बांटे गए कांग्रेस के समर्थन में पर्चे।

जमशेदपुर। जमशेदपुर का चुनाव काफी रोचक होता जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के 2 विधानसभा सीटों में रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। एक ओर जहां पूर्वी जमशेदपुर सीट से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ सरकार में ही मंत्री रहे सरयू राय भाजपा से बागी होकर सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं तो वही जमशेदपुर पश्चिमी सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन में मस्जिदों से उनकी जीत पक्की करने के लिए मुसलमानों के बीच पर्चा बांटा गया। बीते शुक्रवार को मस्जिदों के बाहर नमाज के बाद मुसलमानों के बीच पर्चा बांटा गया कांग्रेस के समर्थन में। मस्जिद के बाहर एक मुसलमान युवक ने कहा कि इमाम ने बन्ना गुप्ता समर्थन में कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी मजबूत प्रत्याशी खड़ा हो उसे वोट करें, किसी भी सूरते हाल में भाजपा नहीं जितनी चाहिए।ऐसा हर चुनाव में देखा गया है मस्जिद से कोई न कोई फतवा जारी हो जाता है।भाजपा के विरोध में वोट देने के लिए दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता नारा देते हैं सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।ये नारा भी बड़ी दिलचस्प है।वैसे बता दें जब जब फतवा जारी होता है चुनाव में तब तब देखा गया है भाजपा मजबूत स्थिति में होता है।अब देखना है फतवा के बाद कितना असर परिणाम में पड़ता है।

error: Content is protected !!